Folgen

  • डिजिटल अरेस्ट के अतरंगी पैंतरे और क्या वीडियो गेम्स की लत बना रही है बच्चों को गुलाम?: Crime Branch
    Feb 17 2026
    ख़बरों में आए-दिन सुनने को मिल जाता है कि फ़ला-फ़ला बच्चे ने वीडियो गेम्स या सोशल मीडिया के चलते आत्महत्या कर ली. अभी हाल ही में गाज़ियाबाद में तीन बहनों ने 9वीं मंज़िल से कूदकर सुसाइड कर लिया. वजह सामने आई - कोरियन वीडियो गेम्स. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं जाने-माने साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और लेखक, अमित दुबे, जिनके पास इस क्षेत्र में 20 से ज़्यादा सालों का अनभुव है. उनके सामने हमने इसी गंभीर समस्या को रखा. इसके अलावा उनसे बात हुई डिजिटल दुनिया के सबसे बड़े ख़तरे पर - साइबर फ़्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और साइबर ग्रूमिंग. अपने बच्चों को इस बदलती दुनिया में सुरक्षित रखना चाहते हैं तो पूरा पॉडकास्ट ज़रूर सुनिएगा, अरविंद ओझा के साथ.

    प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग - रोहन भारती
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    1 Std.
  • आर्यन ख़ान से पंगा, बॉलीवुड पर शिकंजा और भारत में कैसे आते हैं तरह-तरह के ड्रग्स?: Crime Branch
    Feb 10 2026
    समीर वानखेड़े - एक ऐसे IRS अफ़सर, जो हमेशा किसी न किसी विवाद से घिरे रहे. चाहे बात आर्यन ख़ान केस की हो या बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ पर कार्रवाई की, उनका नाम अक्सर सुर्खियों में रहा. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमने समीर वानखेड़े से जुड़े इन तमाम मामलों की परतें खोलने की कोशिश की. अपने बेबाक और अलग अंदाज़ में उन्होंने हर सवाल का सीधा जवाब दिया, यहां तक कि The Ba***ds of Bollywood पर भी खुलकर अपनी राय रखी. इस बातचीत में मुंबई के ड्रग नेटवर्क, NCB का वर्किंग मॉडल और उनसे जुड़े कुछ चर्चित क़िस्सों पर भी आराम से चर्चा हुई. पूरा एपिसोड ज़रूर सुनिए, अरविंद ओझा के साथ.

    प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    46 Min.
  • मायावती गेस्ट हाउस कांड, UP पुलिस का "ऑपरेशन लंगड़ा" और महेंद्र फ़ौजी की कहानी: Crime Branch
    Feb 3 2026
    ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं ओ.पी. सिंह, जो 2018-2020 तक उत्तर प्रदेश पुलिस के DGP रहे. मुरादाबाद की संवेदनशील गलियों से लेकर तराई में आतंकवाद के ख़िलाफ़ ऑपरेशन, लखनऊ के गेस्ट हाउस कांड से लेकर नोएडा की हिंसक हड़ताल तक, एक्शन और विवाद ने ओ.पी. सिंह का साथ कभी नहीं छोड़ा. CISF, NDRF और यूपी पुलिस की कमान संभालने वाले ओ.पी. सिंह ने नेपाल भूकंप से लेकर 2019 के शांतिपूर्ण चुनावों तक नेतृत्व की मिसाल पेश की. इसके अलावा एक लेखक के तौर पर, उन्होंने तीन क़िताबें लिखी. आज हम उनकी ज़िंदगी के इन्हीं पहलुओं पर चर्चा करेंगे. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

    प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
    वीडियो एडिट - आशीश रावत
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    1 Std. und 2 Min.
  • इंदिरा गांधी का ब्लैक टाइगर पाकिस्तान की जेल में क्यों सड़ता रहा?: Crime Branch
    Jan 27 2026
    26 जनवरी के मौके पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया. हर साल कई भारतीयों को देश के लिए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने पर सम्मान मिलता है. लेकिन इतिहास में ऐसे भी कई गुमनाम चेहरे हैं, जिन्होंने भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी और हम आज उनका नाम तक नहीं जानते. आज की कहानी ऐसे ही एक देशभक्त की. एक ऐसा जासूस, जिसने पाकिस्तान में रहकर न सिर्फ़ जासूसी की, बल्कि वहां की सेना में मेजर के पद तक पहुंचा. उसने पड़ोसी मुल्क से जुड़ी कई अहम और गोपनीय जानकारियां भारत तक पहुंचाईं. आज क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हम आपको R&AW के उस एजेंट की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जिसे आज भी भारत के सबसे बेहतरीन जासूसों में गिना जाता है, जिसकी जांबाज़ी से प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उसे नाम दिया - ब्लैक टाइगर. इस एपिसोड में अरविंद ओझा के साथ सुनिए, कहानी रविंद्र कौशिक की.

    प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    15 Min.
  • बाबरी मस्जिद, ऑपरेशन ब्लैक थंडर, RSS की जासूसी और UP माफ़िया की कहानी: Crime Branch
    Jan 20 2026
    काफ़ी कम पुलिस अधिकारी ख़ुद को इतिहास का साक्षी कह सकते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे मेहमान एक ऐसी ही हस्ती हैं, पद्मश्री से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पूर्व DGP प्रकाश सिंह. नागा विद्रोह हो या ऑपरेशन ब्लैक थंडर, बाबरी विध्वंस का यूपी संभालने से लेकर BSF का नेतृत्व करना, प्रकाश सिंह ने सब किया. इसके अलावा उनसे बात हुई पुलिसिंग के ऐसे पन्नों पर जिसकी कोई बात नहीं करता. सुनिए पूरा एपिसोड अरविंद ओझा के साथ.

    प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    1 Std.
  • आरुषि तलवार-निठारी केस का फ़ैसला और पूर्वांचल माफ़िया के सामने कैसे झुका दाऊद इब्राहिम?: Crime Branch
    Jan 14 2026
    क्राइम की दुनिया में कभी-कभी ऐसे जांबाज़ अफ़सर आते हैं जिनके फ़ैसले और एक्शन इतिहास बना देते हैं. 'क्राइम ब्रांच' के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं 1985 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अरुण कुमार, जिनका नाम उत्तर प्रदेश माफ़िया और अपराध की दुनिया में हलचल मचा देता था. अरुण कुमार, उस STF के हेड थे जो शिव प्रकाश शुक्ला को मारने के लिए बनी. इस पॉडकास्ट में अरुण कुमार बताते हैं - STF बनने की कहानी, पूर्वांचल माफ़िया-दाऊद इब्राहिम का कनेक्शन और मुख्तार अंसारी-पप्पू यादव से जुड़े चर्चित ऑपरेशनों की अंदरूनी कहानी. इसके अलावा निठारी हत्याकांड और आरुषि तलवार मर्डर केस की जांच करने वाले अरुण कुमार कितना संतुष्ट हैं इनके फ़ैसले से? सुनिए पूरी बातचीत अरविंद ओझा के साथ.

    प्रड्यूस - माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग - अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    1 Std. und 14 Min.
  • इंदिरा गांधी से पंगे, BJP नेताओं की गिरफ़्तारी और दिल्ली पुलिस के क़िस्से: Crime Branch Feat. Kiran Bedi
    Jan 6 2026
    1970 के उस दौर में, जब औरतों को समाज ने कुछ गिनी-चुनी भूमिकाओं में बांध रखा था, तब किरण बेदी देश की पहली महिला IPS अफ़सर बनीं. ये एक सिर्फ़ नौकरी नहीं थी, बल्कि सोच की दीवार को तोड़ने जैसा था. दिल्ली की सड़कों से लेकर तिहाड़ जेल की दीवारों तक, हर पोस्टिंग को उन्होंने सुधार के नज़रिये से देखने की कोशिश की. क्राइम ब्रांच के इस ख़ास एपिसोड में हमारे साथ हैं किरण बेदी, सेवानिवृत्त IPS अधिकारी होने के साथ-साथ वो पुदुचेरी की राज्यपाल भी रह चुकी हैं. आज बातचीत सिर्फ़ पुलिसिंग पर नहीं, बल्कि उस दौर की होगी जब ज़्यादा मुश्किल था नियमों को बराबरी से लागू करना.

    प्रड्यूसर: माज़ सिद्दीक़ी
    साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    1 Std. und 2 Min.
  • पूर्वांचल माफ़िया, धनंजय-अभय पर खुलासे और पाकिस्तान में कहां बनती है फ़ेक करेंसी?: Crime Branch
    Dec 30 2025
    “वर्चस्व की लड़ाई में कोई अपना नहीं होता” ये शब्द थे उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर श्री प्रकाश शुक्ला के, जिसके नाम से लोग थर-थर कांपते थे. ‘क्राइम ब्रांच’ के इस एपिसोड में हमारे साथ हैं राजेश पांडे, उत्तर प्रदेश के IPS-SPS 2003 बैच के सेवानिवृत्त IPS अधिकारी. राजेश पांडेय उस स्पेशल टास्क फ़ोर्स यानि STF के फाउंडिंग मेंबर रहे हैं, जिसने श्री प्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर किया था. साथ ही उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और माफ़िया राज की कमर तोड़ कर रख दी. इस पॉडकास्ट में राजेश पांडेय सिर्फ़ पूर्वांचल माफ़िया की कहानियां ही साझा नहीं करते, बल्कि पाकिस्तान में बनने वाली फ़ेक इंडियन करेंसी की भी असलियत से रूबरू कराते हैं. सुनिए पूरी बातचीत अरविंद ओझा के साथ.

    Disclaimer: इस पॉडकास्ट में व्यक्त किए गए विचार एक्सपर्ट के निजी हैं.

    प्रड्यूसर: माज़ & अंकित
    साउंड मिक्सिंग : अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    1 Std. und 6 Min.