Folgen

  • Real Estate का काला सच: Investment, Black Money और Frauds की ये है Ground Reality| PSF
    Feb 18 2026
    Real Estate भारत में सबसे भरोसेमंद निवेश माना जाता है, लेकिन इसी सेक्टर के साथ सालों से एक शब्द जुड़ा हुआ है-काला. काला धन, लुभावने विज्ञापन और buyers की वो परेशानियाँ जिनकी brochure में कभी कोई जगह नहीं होती. Property Se Fayda के इस एपिसोड में हम रियल एस्टेट के उस सच को समझने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे ज़्यादातर खरीदार बहुत देर से समझ पाते हैं- अक्सर तब, जब नुकसान हो चुका होता है.

    इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बातचीत है रियल एस्टेट एक्सपर्ट कमल चंदेल से, जो सालों से रियल एस्टेट प्रॉजेक्ट्स को ground level पर देखते आ रहे हैं और अपने प्लेटफॉर्म 'Property Duniya' पर इस क्षेत्र से जुड़े हर पहलू को खुलकर सामने रखते हैं।

    इस एपिसोड में आप जानेंगे:
    -Real estate को black money से क्यों जोड़ा जाता है
    -Buyer legal होने के बावजूद सबसे ज़्यादा risk क्यों उठाता है
    -Pre-launch projects और flashy marketing का असली सच
    -Flat लेने के बाद आने वाले unavoidable खर्चे और society issues

    प्रड्यूसर- पारुल चंद्रा
    साउंड मिक्सिंग- अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    41 Min.
  • घर खरीदना समझदारी है या सबसे बड़ी भूल? जानिए Emotional Buying की पूरी सच्चाई: PSF
    Feb 11 2026
    भारत में ज़्यादातर लोग घर इसलिए नहीं खरीदते क्योंकि उन्हें सच में घर की ज़रूरत होती है, बल्कि इसलिए खरीदते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें खरीदना चाहिए. ‘प्रॉपर्टी से फायदा’ के इस एपिसोड में हम बात कर रहे हैं Emotional Buying की - उस फैसले की, जो दिल से लिया जाता है, लेकिन जिसकी कीमत दिमाग और जेब दोनों को चुकानी पड़ती है.

    इस एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की है रवि सिन्हा से, जो एक रियल रियल स्टेट जर्नलिस्ट हैं और लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीदारों के पक्ष में लिखते रहे हैं और builders से सवाल उठाते रहे हैं.

    इस बातचीत में आप जानेंगे:

    - लोग घर ज़रूरत से ज़्यादा भावुकता और दबाव में क्यों खरीदते हैं.
    - Emotional buying क्या है और कौन-सा डर खरीदार से गलत फैसला करवाता है.
    - बिल्डर emotions को कैसे बेचते हैं.
    - किराए के घर या खुद के घर में क्या है समझदारी वाली फैसला.

    अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये एपिसोड आपके लिए ज़रूरी है.

    प्रड्यूसर: पारुल चंद्रा
    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    47 Min.
  • घर खरीदने के चक्कर में लाखों-करोड़ों के नुकसान से कैसे बचें: PSF
    Feb 4 2026
    घर खरीदना ज़िंदगी का सबसे बड़ा सपना होता है, लेकिन जल्दबाज़ी, अधूरी जानकारी और भरोसा इस सपने को सालों की परेशानीे बना सकता है. हम बात कर रहे हैं उन सबसे बड़ी गलतियों की, जो लोग घर खरीदने से पहले करते हैं- चाहे वो RERA अप्रूवल का भ्रम हो, बिल्डर के वादों पर आंख मूंदकर भरोसा, या एग्रीमेंट के वो क्लॉज़ जिन्हें लोग पढ़ते ही नहीं. Property Se Fayda के पहले एपिसोड में नेहा बाथम ने बात की है एडवोकेट वेक राव से, जो RERA और कंज़्यूमर मामलों पर लंबे समय से काम कर रहे हैं. वेंकट राव, इंटीग्रेट बिज़नेस एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ हैं.

    इस बातचीत में आप जानेंगे:

    - बिल्डर के वादे और लीगल reality में फर्क
    - RERA क्या करता है और क्या नहीं
    - देरी,पजेशन और फ्रॉड की स्थिति में बायर के विकल्प
    - बुकिंग से पहले कौन से सवाल ज़रूरी हैं

    अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये एपिसोड आपके लिए ज़रूरी है.

    प्रड्यूसर: पारुल चंद्रा
    साउंड मिक्सिंग: अमन पाल
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    38 Min.