Hello Doctor Titelbild

Hello Doctor

Hello Doctor

Von: Aaj Tak Radio
Jetzt kostenlos hören, ohne Abo

Über diesen Titel

Hello Doctor is a Hindi podcast where we talk to specialist doctors on common health problems.

No medical jargons to scare you away! We make sure that listener gets to understand everything about symptoms, diagnosis and treatment of common health diseases and also pack a few health tips for you to take away. The listeners also get a chance to ask their questions to medical experts via social media or email. Catch up with a new episode every Tuesday.

हेलो डॉक्टर आज तक रेडियो की एक ख़ास सीरीज़ है, जिसमें हम आपकी हेल्थ से जुड़े सवाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से पूछते हैं और कुछ जानकारी और कुछ टिप्स आपके लिए लेकर आते हैं. घर बैठे नामचीन डॉक्टरों की सलाह लेना चाहते हैं तो हर मंगलवार सुबह आ जाइए आज तक रेडियो पर.Copyright © 2026 Living Media India Limited
Hygiene & gesundes Leben
  • पसीना, बेचैनी और घबराहट? हो सकता है हार्ट अटैक! ECG, TMT और Echo की सच्चाई जानिए | हेलो डॉक्टर
    Feb 15 2026
    दिल असल में महँगी दवाइयाँ या सप्लीमेंट नहीं, बल्कि सादी रोज़मर्रा की आदतें चाहता है. संतुलित खाना, नियमित चलना, पूरी नींद और कम तनाव. दिल की बीमारी सिर्फ बुज़ुर्गों की नहीं रही. 30–40 की उम्र में बढ़ते हार्ट अटैक की वजहें हैं पेट की चर्बी, धूम्रपान, डायबिटीज़, हाई ब्लड प्रेशर, तनाव, कम नींद और अनियमित जीवनशैली. रिपोर्ट ‘नॉर्मल’ आने का मतलब यह नहीं कि दिल पूरी तरह सुरक्षित है. क्योंकि ECG, TMT और Echo की अपनी सीमाएँ हैं और शुरुआती ब्लॉकेज या सूक्ष्म जोखिम छूट सकते हैं. प्रोटीन पाउडर, फैट बर्नर और प्री-वर्कआउट में मौजूद अधिक कैफीन, स्टिमुलेंट्स या मिलावटी तत्व दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर बढ़ा सकते हैं. इसलिए मात्रा और गुणवत्ता दोनों पर डॉक्टर की सलाह ज़रूरी है. ‘हर्बल’ या ‘आयुर्वेदिक’ लिखा होना पूरी सुरक्षा की गारंटी नहीं. कई बार लोग बिना जाँच-परामर्श के लंबे समय तक सेवन कर गलती करते हैं. कुछ आम दवाइयाँ जैसे कुछ पेनकिलर खासकर NSAIDs, सर्दी-खाँसी की डीकंजेस्टेंट दवाएँ या अनियंत्रित नींद की गोलियाँ दिल और ब्लड प्रेशर पर असर डाल सकती हैं. भारतीयों में जेनेटिक प्रवृत्ति के साथ हाई-कार्ब आहार, शारीरिक निष्क्रियता और क्रॉनिक तनाव दिल को जल्दी बूढ़ा कर देते हैं. पेट की चर्बी खासकर विसरल फैट दिल के लिए खतरनाक है. और दुबला दिखने वाला व्यक्ति भी अंदरूनी चर्बी, शुगर या कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट पेशेंट हो सकता है. रोज़ कम से कम 30 मिनट तेज़ चाल से चलना या हफ्ते में 150 मिनट मध्यम व्यायाम दिल के लिए पर्याप्त माना जाता है. जिम ज़रूरी नहीं पर नियमितता ज़रूरी है. तनाव, गुस्सा, नींद की कमी और लगातार मोबाइल स्क्रीन sympathetic सिस्टम को सक्रिय रखकर दिल पर दबाव डालते हैं. शुरुआती हल्के संकेत. असामान्य थकान, सीढ़ी चढ़ते सांस फूलना, सीने में दबाव, जबड़े या बाँह में दर्द, बार-बार गैस जैसा अहसास. इन्हें नज़रअंदाज़ न करें. आज से पाँच बदलाव करें. धूम्रपान बंद. रोज़ चलना. नमक और चीनी कम. 7 घंटे नींद. और सालाना बेसिक जाँच. शराब थोड़ी-सी दिल के लिए फायदेमंद है. यह धारणा अब मिथ मानी जाती है. परिवार में हार्ट डिज़ीज़ की हिस्ट्री हो तो 25–30 की उम्र से ही शुगर, लिपिड प्रोफाइल, BP और जरूरत हो तो आगे की जाँच शुरू करें. सबसे बड़ा भ्रम यही है कि मैं अभी जवान हूँ, मुझे कुछ नहीं ...
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    53 Min.
  • घुटने का दर्द और घुटना बदलने की सर्जरी: कब ज़रूरी है, कितनी सुरक्षित है और बाद की ज़िंदगी कैसी होती है? : हेलो डॉक्टर
    Feb 8 2026
    घुटने का दर्द जब दवा, तेल और फिज़ियोथैरेपी से भी ठीक न हो, तो सामने आता है एक बड़ा फैसला—Knee Joint Replacement का. लेकिन इस नाम से ही लोग डर जाते हैं. कहीं चलना बंद न हो जाए, कहीं ज़िंदगी दूसरों पर निर्भर न हो जाए. हेलो डॉक्टर के इस एपिसोड में हमने आसान भाषा में बात की घुटने का इम्प्लांट पर. यह कब ज़रूरी होता है,
    किसे कराना चाहिए और किसे नहीं, ऑपरेशन कितना सुरक्षित है और सर्जरी के बाद ज़िंदगी सच में कितनी नॉर्मल हो पाती है. अगर आपके घर में या आसपास कोई घुटने के दर्द से जूझ रहा है, तो ये बातचीत डर नहीं, सही जानकारी देगी ताकि फैसला अफ़वाह से नहीं, समझ से हो. सर्जरी के बाद किन आदतों से इम्प्लांट जल्दी खराब होता है? कितने दिन में मरीज़ को छुट्टी मिल जाती है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानिए Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh (Director & Head of Robotic Joint Replacement & Reconstruction Department Orthopaedics) डॉक्टर Simon Thomas से.

    प्रड्यूसर/होस्ट : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : सूरज

    When knee pain does not improve with medicines, oil massage, or physiotherapy, a big decision comes up: knee joint replacement. But just hearing this name makes people scared. People worry that they may not be able to walk properly or that life may become dependent on others. In this episode of Hello Doctor, we talk in very simple language about knee implants, when knee replacement is really needed, who should go for surgery and who should not, how safe the operation is, and how normal life can be after surgery. If someone in your family or around you is suffering from knee pain, this conversation will give correct information, not fear, so decisions are made with understanding and not rumours. We also discuss which habits can damage the implant early after surgery and how many days it usually takes for a patient to get discharged. All these questions are answered by Dr. Simon Thomas, Director and Head of Robotic Joint Replacement and Reconstruction, Department of Orthopaedics, Max Super Speciality Hospital, Shalimar Bagh.

    Producer and Host: Atul Tiwari.
    sound mix : Suraj
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    26 Min.
  • मुंह से बदबू? सिर्फ़ ब्रश करना काफ़ी नहीं! जीभ की सफाई, कैविटी & दांतों की देखभाल से जुड़ी सारी बातें जानिए : हेलो डॉक्टर
    Feb 1 2026
    ओरल हाइजीन असल में क्या है? क्या सिर्फ सुबह-शाम ब्रश करना ही काफी है? दिन में कितनी बार और कितनी देर तक ब्रश करना चाहिए? 2 मिनट वाला नियम कितना वैज्ञानिक है? सुबह उठते ही ब्रश करना ज़्यादा ज़रूरी है या रात को सोने से पहले? अगर किसी एक को चुनना हो तो? जीभ साफ करना कितना ज़रूरी है? जीभ पर जमी सफ़ेदी क्या बताती है? Soft, Medium और Hard ब्रश–आम आदमी क्या चुने? Hard ब्रश से दाँत ज़्यादा साफ होते हैं–ये सच है या भ्रम? टूथपेस्ट में क्या देखना चाहिए? हर्बल/आयुर्वेदिक टूथपेस्ट कितने असरदार हैं?
    क्या ये मेडिकल पेस्ट का विकल्प हैं? माउथवॉश रोज़ इस्तेमाल करना चाहिए या कभी-कभी? क्या ज़्यादा माउथवॉश से नुकसान हो सकता है? मुँह से बदबू की सबसे बड़ी वजह क्या होती है?
    ये पेट की समस्या है या मुंह की? दांतों में सेंसिटिविटी क्यों होती है? कैविटी अचानक बनती है या धीरे-धीरे? शुरुआती लक्षण क्या होते हैं? तंबाकू, गुटखा, पान मसाला से दांतों पर क्या असर पड़ता है? बच्चों में पहली बार डेंटिस्ट को कब दिखाना चाहिए? बुज़ुर्गों में दाँत हिलना क्यों शुरू हो जाता है? लोग डेंटिस्ट से इतना डरते क्यों हैं? अगर रोज़ सिर्फ 2 आदतें अपनानी हों तो वो कौन-सी हों? 6 महीने में एक बार डेंटल चेक-अप क्यों ज़रूरी है? ऐसे सभी सवालों के जवाब जानिए डेन्टिस्ट ऋतिका महोलत्रा से.

    होस्ट/प्रड्यूसर : अतुल तिवारी
    साउंड मिक्स : रोहन/अमन

    What exactly is oral hygiene? Is brushing morning and evening enough? How many times a day and for how long should you brush? How scientific is the 2-minute rule? Is it more important to brush first thing in the morning or before going to bed at night? If you had to choose one? How important is cleaning your tongue? What does the white coating on the tongue indicate? Soft, Medium, and Hard brushes – which one should the average person choose? Do hard brushes clean teeth better – is this true or a myth? What should you look for in a toothpaste? How effective are herbal/Ayurvedic toothpastes? Are they an alternative to medicated pastes? Should mouthwash be used daily or occasionally? Can excessive use of mouthwash be harmful? What is the biggest cause of bad breath? Is it a stomach problem or an oral problem? Why do teeth become sensitive? Do cavities form suddenly or gradually? What are the initial symptoms? What effect do tobacco, gutkha, and paan masala have on teeth? When should children have their first dental check-up? Why do teeth start loosening in older adults? Why are people so afraid of dentists? If you had to adopt just two habits daily, what would they be? Why is a dental check-up every six months necessary? Get answers to all these questions from Dentist Ritika Malhotra.

    Host/Producer: Atul Tiwari
    Sound Mix: Rohan/Aman
    Mehr anzeigen Weniger anzeigen
    33 Min.
Noch keine Rezensionen vorhanden